Banaras Times

सुशांत सिंह राजपूत के परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे पवन सिंह, कहा – न्याय मिलना चाहिए

Pawan Singh

Pawan Singh

मुंबई| भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्‍टार पवन सिंह ने दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत के पटना आवास पर उनके परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे। पवन सिंह ने सुशांत सिंह के चित्र पर पुष्‍प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित दिया। उनके पिता के के सिंह व शोक संतप्त परिवार से मिलकर उन्हें सांत्वना दी। पवन सिंह ने भी सुशांत सिंह राजपूत को न्‍याय दिलाने की बात कही। उन्होंने सुशांत सिंह की मौत की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है। उन्‍होंने कहा कि सत्‍य कभी परास्‍त नहीं होता और न ही छिपता है। उन्‍होंने यह भी कहा कि सीबीआई जांच करायी जाए ताकि सब कुछ साफ हो जाय। हम उम्‍मीद करते हैं कि भाई सुशांत सिंह को जरूर न्‍याय मिलेगा। उन्‍होंने आगे कहा कि सुशांत सिंह बिहार का लाल थे, उनके अभिनय के सभी कायल हैं। आज भी हमें विश्‍वास नहीं हो रहा है कि ऐसा कुछ हो गया। सुशांत रीयल हीरो थे। उनके इस तरह जाने से हमें गहरा दुःख पहुंचा है। वे इंसान भी बेहद अच्‍छे थे। विज्ञान से प्रेम था। काम के प्रति प्रतिबद्धता थी, जिसने उन्‍हें एक बड़ा कलाकार बना दिया। यही वजह है कि दुनिया भर में उनके चाहने वाले निराश हैं और सभी सुशांत के लिए न्‍याय चाहते हैं। हम भी चाहते हैं कि सुशांत की शहादत जाया न हो और ऐसे लोगों को सबक मिले, जिसकी वजह से यह हुआ।

Exit mobile version