Banaras Times

सीसीटीवी के कॉन्सेप्ट पर पहली बार नीलकमल सिंह लेकर आएं हैं गाना “CCTV कैमरा के निगरानी में बानी”

“आप सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में हैं।” अक्सर आपने यह वाक्य किसी शॉपिंग मॉल, दुकान, ऑफिस इत्यादि में लिखा देखा होगा। यह लिखने का मकसद यह होता है कि लोग सावधान हो जाएं और चोरी या कोई गलत हरकत न करें, क्योंकि आपकी हर हरकत पर कैमरा द्वारा निगरानी रखी जा रही है। इसी टॉपिक पर भोजपुरी म्यूज़िक की दुनिया में अपनी लाजवाब गायकी से बवाल मचा रहे पॉपुलर सिंगर एक्टर नीलकमल सिंह पहली बार एक गाना लेकर आए हैं जिसका नाम है “CCTV कैमरा के निगरानी में बानी”। यह सांग वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूटयूब चैनल पर रिलीज किया गया है। जोकि काफी पसंद किया जा रहा है और इसे काफी लोग सुन रहे हैं। अभी इस गाने का सिर्फ ऑडियो आउट किया गया है मगर बहुत जल्द ही इसका वीडियो भी रिलीज किया जाएगा। इस के वीडियो में नीलकमल सिंह के साथ प्रियांशु सिंह नजर आने वाली हैं। गाने के पोस्टर में नीलकमल और प्रियांशु का लुक काफी अट्रैक्टिव लग रहा है।

नीलकमल सिंह के गीतों को दर्शक खूब देखते और पसन्द करते हैं। उनका यह नया गाना सीसीटीवी कैमरा के निगरानी में बानी भी अपने आप मे एक अलग ही स्टोरीलाइन पर बेस्ड सांग है। आपको बता दें कि हाल ही में रिलीज हुआ नीलकमल सिंह और चार्मिंग गर्ल काजल राघवानी का दर्दभरा विडियो सांग “जा अब पलट के देखब ना” यूटयूब पर खूब देखा गया है। इस गीत को अब तक 6.3 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। खैर फिलहाल आप नीलकमल सिंह का CCTV कैमरा के निगरानी में बानी” गाना सुनें।
इस मस्ती भरे गीत को नीलकमल सिंह ने गाया है। गीत के लिरिक्स सोनू सुधाकर ने लिखे हैं जबकि संगीत आशीष वर्मा का है।  इस के वीडियो निर्देशक रवि पंडित और कोरियोग्राफर राहुल यादव हैं। इसके एडिटर दीपक पंडित हैं। इस लोकगीत को अपनी विशेष शैली में नीलकमल सिंह ने गाया है, जोकि दिल को छू लेता है। नीलकमल सिंह की आवाज़ का जादू दर्शकों का मन मोह रहा है। इस गाने मे भोजपुरी लोक गीत की खुशबू रची बसी हुई है।

Exit mobile version