Banaras Times

गुंजन सिंह का बोलबम गीत “दुल्हा चाही ट्रक ड्राईवरवा ऐ बाबा” को सुन रहे हैं लाखों लोग

भोजपुरी सुपर स्टार गुंजन सिंह का हाल ही में रिलीज हुआ बोलबम गीत “भांग पीके सइयां डोले” काफी लोकप्रिय हुआ है। वहीं अब गुंजन सिंह एक और बोलबम गीत “दुल्हा चाही ट्रक ड्राईवरवा ऐ बाबा” लेकर आए हैं। गुंजन सिंह का यह बोलबम गीत गुंजन सिंह एंटरटेनमेंट के ऑफिसियल यूटयूब चैनल से रिलीज किया गया है, जिसे कुछ ही घंटों में लाखों व्यूज मिल गए हैं। गुंजन सिंह ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट पर इस गीत का लिंक शेयर करते हुए लिखा है “ये हमारा बोलबम गाना है “दुल्हा चाही ट्रक ड्राईवरवा ऐ बाबा “। आप लोग सुनिये, हर हर महादेव।” इस गीत में गुंजन सिंह और ट्रेंडिंग सिंगर शिल्पी राज की सुरीली आवाज है जो दर्शकों को खूब भा रही है।

गुंजन सिंह का यह 2021 का बोलबम गीत इस कारण से खास है क्योंकि उन्होंने इसे एक भिन्न शैली में गाया है। अभी इसका केवल ऑडियो आउट किया गया है जल्द ही वीडियो भी रिलीज किया जाएगा। गाने में भोजपुरी लोकगीत की सुगन्ध महसूस की जा रही है और सुनने में यह बहुत ही भक्तिमय गीत प्रतीत हो रहा है। गुंजन सिंह के इस बोलबम गीत को अमन अलबेला ने लिखा है जिसका मधुर संगीत आर्या शर्मा ने तैयार किया है। गुंजन सिंह एंटरटेनमेंट प्रस्तुत इस बोलबम गीत को आप एकबार सुनें, बाबा भोलेनाथ की भक्ति में खो जाएंगे।

Exit mobile version