Banaras Times

गुंजन सिंह के बोलबम गीत “भांग पिके सईयां डोले” को सुनिये और बाबा भोलेनाथ की भक्ति में डूब जाइये

भोजपुरी सुपर स्टार गुंजन सिंह बाबा भोलेनाथ की भक्ती में डूब जाने वाला एक बोलबम गीत लेकर आए हैं जिसका नाम है “भांग पीके सइयां डोले”। यह गुंजन सिंह का दूसरा बोलबम गीत है। इसे गुंजन सिंह एंटरटेनमेंट के ऑफिसियल यूटयूब चैनल से रिलीज किया गया है, जिसे कुछ ही घंटों में काफी व्यूज मिल गए हैं। गुंजन सिंह ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट पर इस गीत का लिंक शेयर करते हुए लिखा है “ये हमारा दुसरा बोलबम गाना है “भांग पिके सईयां डोले”। आप लोग सुनिये और मस्त हो जाइये। बाबा भोलेनाथ की भक्ती में डूब जाइये. हर हर महादेव।”

गुंजन सिंह का यह 2021 का बोलबम गीत विशेष इस वजह से है क्योंकि उन्होंने इसे एक अलग ढंग से पेश किया है। अभी इसका केवल ऑडियो आउट किया गया है जल्द ही वीडियो भी रिलीज किया जाएगा। गाने में भोजपुरी लोकगीत की मिठास और खुशब रची बसी हुई है और सुनने में यह बेहद प्यारा और भक्तिमय लग रहा है। गुंजन सिंह के इस बोलबम गीत को अमन अलबेला ने लिखा है जिसका मधुर संगीत आर्या शर्मा ने तैयार किया है। परिकल्पना राकेश सिंह मारू की है। गुंजन सिंह एंटरटेनमेंट प्रस्तुत बोलबम गीत भांग पिके सइयां डोले के डिजिटल हेड कमलेश कुमार हैं।

Exit mobile version