Banaras Times

लिजेंड्री सिंगर उषा मंगेशकर का भक्तिमय नवरात्रि स्पेशल गीत “सबसे सुंदर मां” वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स से रिलीज

 

दशहरा के महापर्व के उप्लक्षय में लिजेंड्री सिंगर उषा मंगेशकर का भक्तिमय नवरात्रि स्पेशल गीत “सबसे सुंदर मां” रिलीज होकर खूब देखा और पसन्द किया जा रहा है। वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ उषा मंगेशकर का यह खूबसूरत गीत लोगों की जुबान पर चढ़ गया है. गाने के व्यूज का आकंड़ा तेजी से बढ़ता जा रहा है. वीडियो में श्यामली श्रीवास्तव फीचर कर रही हैं। वह काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं।

 

उषा मंगेशकर के इस नए नवरात्र स्पेशल सांग को बड़ी भव्यता के साथ फ़िल्माया गया है।

उषा मंगेशकर ने बेहद शानदार अंदाज में गाया हैं. गाने में उषा जी की विशेष शैली साफ नजर आ रही है. यह गाना एकदम अलग अंदाज में तैयार किया गया है जिसे दर्शक भक्तिभाव से देख रहे हैं।

उषा मंगेशकर के इस गीत को लिखा है सतीश तिवारी ने जबकि गाने का म्यूजिक दिया है सन्दीप डांगे ने। निर्देशक अनुराग मिश्रा, निर्माता रत्नाकार कुमार हैं। डीओपी अजित रेडकर हैं।

Exit mobile version