Banaras Times

खुशी कक्कड़ और दिया मुखर्जी का लोकगीत ‘वोही से शादी होई’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

Khushi Kakkar and Diya Mukherjee's folk song 'Wohi Se Shadi Hoi' released by Worldwide Records

भोजपुरी की मोस्ट पॉपुलर म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स जब भी कोई भोजपुरी गाना रिलीज करती है तो वह सब गाने सभी संगीतप्रेमियों को बहुत पसंद आते हैं। ऐसे में काफी मजेदार और धमाल मचाने वाला भोजपुरी लोकगीत ‘वोही से शादी होई’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने को सिंगर खुशी कक्कड़ ने सुरीली आवाज में गाया है, जिस पर ऑडियंस अपना भरपूर प्यार आशीर्वाद लुटा रही है। इस गाने के वीडियो में खूबसूरत अदाकारा दिया मुखर्जी ने अपनी कातिल अदाओं से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया है। वह अपने फैंस व ऑडियंस पर अपने हुस्न की बिजली गिराकर कयामत ढा रही है। वह वेस्टर्न ऑउटफिट पहने बला की खूबसूरत लग रही है। इस गाने का ऑडियो सुनने में कानों को बहुत मधुर लग रहा है और इसका वीडियो देखकर मन झूम रहा है।
इस सांग के वीडियो में दिखाया गया है कि एक्ट्रेस दिया मुखर्जी अपने सखियों के साथ अपने सपनों के राजकुमार के बारे में बयाँ करते हुए कहती है कि…
‘दिनों रात जवन बरसात करे प्यार के, बड़ूवे तलाश अईसन दिलदार के, जिनगी भा बोझा जवन ढोई ये सखी, वोही से शादी हमर होई ये सखी,

https://youtu.be/1rDIrAMo0wA?si=P-RCgF_e7AQAjOns

इस गाने को लेकर खुशी कक्कड़ ने कहा कि ‘यह सांग मेरा सबसे फेवरिट सांग है, जिसे गाकर मुझे दिल से बहुत अच्छा लगा है। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी मेरे अच्छे से अच्छे लोकगीत रिलीज करती रहती है, जिससे मुझे बहुत खुशी मिलती है। इस गाने को काफी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। इसके लिए ऑडियंस को तहेदिल से धन्यवाद देती हूं। बेस्ट सांग बनाने के लिए रत्नाकर सर को मैं दिल से धन्यवाद देती हूं।’
वहीं एक्ट्रेस दिया मुखर्जी ने कहा कि ‘मुझे बेहद खुशी है कि मुझे वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी से जुड़ने का और अच्छा अच्छा भोजपुरी गाना में परफॉर्म करने का मौका मिला है। यह मेरे बहुत ही खुशी की बात है। इस गाने को आडियंस का भरपूर प्यार मिल रहा है। इसके लिए सभी को दिल से थैंक्यू।’

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी लोकगीत ‘वोही से शादी होई’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर खुशी कक्कड़ ने गाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस दिया मुखर्जी ने शानदार अदायगी करके बिजली गिरा रही हैं। इस गाने को गीतकार रवि यादव ने लिखा है, जबकि संगीतकार विक्की वॉक्स ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर सुनील बाबा, डीओपी गौरव राय एंड रंजन, कोरियोग्राफर रौनक शाह, एडिटर आलोक गुप्ता हैं। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

Exit mobile version