Banaras Times

काशी की बेटी सरिता श्रीवास्तव को गाज़ीपुर में बेस्ट एक्ट्रेस का मिला सम्मान

सरिता श्रीवास्तव

11 अगस्त 2021 को गाज़ीपुर में मुंशी प्रेमचंद स्मृति संगम एवं सम्मान और विविध साहित्यिक, सांस्कृतिक समारोह का ऑनलाइन आयोजन में सरिता श्रीवास्तव को उनके शॉर्ट फिल्म शिकारी का शिकार में बेहतरीन अभिनय के लिए सम्मानित किया गया। शिकारी का शिकार शॉर्ट फ़िल्म दिव्य एंटरटेनमेंट और दिव्यास क्रिएशन के बैनर तले बनाया गया है, फ़िल्म में मुख्य भूमिका में सरिता श्रीवास्तव और प्रिंस जायसवाल है ।

Model & Actress Sarita Srivastava

इस शॉर्ट फिल्म के डायरेक्टर आशीष कुमार वर्मा और सत्यजीत विश्वकर्मा जी है और प्रोड्यूसर सरिता श्रीवास्तव, आशीष कुमार वर्मा, सत्यजीत विश्वकर्मा है। इस शोर्ट फ़िल्म की पूरी शूटिंग वाराणसी में हुई है इस फ़िल्म को बहुत से फेस्टिवल में भी भेजा गया है। संस्था के मेंबर्स प्रमुख संरक्षक- कवि श्री नरेंद्रनाथ दुबे, प्रमुख संयोजक/संचालक कवि इंद्रजीत तिवारी निर्भीक,और मुख्य अतिथि गण श्री प्रकाश कुमार श्रीवास्तव गणेश,संरक्षक -डॉ.सुबाश चन्द्र , और डॉ. संगम लाल त्रिपाठी, कवि श्री रामनरेश सभी मेंबर्स ने सरिता श्रीवास्तव के उज्जवल भविष्य के लिए अपना आशीर्वाद दिया।

Exit mobile version