Banaras Times

प्रमोद प्रेमी यादव और प्रियंका सिंह के कांवर भजन को मिले 7 घंटे में 1 मिलियन व्यूज

Priyanka Yadav & Premi Yadav

Priyanka Yadav & Premi Yadav

मुंबई| भोजपुरी सिनेमा के यूथस्टार लोकप्रिय सिंगर प्रमोद प्रेमी यादव और फेमस सिंगर प्रियंका सिंह का मधुर शैली में गाया हुआ कांवर भजन चला बलम जी गते गते को मात्र 7 घंटे में ही 1 मिलियन से अधिक व्यूज यूट्यूब पर मिला है। इस कांवर भजन को म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब पर रिलीज किया गया है। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत यह कांवर गीत श्रोताओं को सुनने में बहुत ज्यादा पसंद आ रहा है। इस गाने को अपनी मधुर शैली में प्रमोद प्रेमी यादव ने एक नए अंदाज में गाया है और उनके स्वर में स्वर मिलाया है प्रियंका सिंह ने। जो कि बार-बार सुनने का मन करता है। गीतकार व संगीतकार कृष्णा बेदर्दी हैं। म्यूजिक अरेंजर आर्या शर्मा हैं।
रिकॉर्डिंग कालिका स्टूडियो त्रिलोकी जी ने किया है। इस गाने को मिल रहे भरपूर प्यार को लेकर प्रमोद प्रेमी यादव ने सभी ऑडियंस को तहेदिल से धन्यवाद दिया है। साथ ही प्रियंका सिंह ने कहा है कि आप सब ऐसे ही अपना प्यार आशीर्वाद बनाए राखिए।

Exit mobile version