Banaras Times

काजल राघवानी और प्रियंका सिंह का गाना “सरकेला चुनरी” कल सुबह 6 बजे होगा रिलीज, टीजर हुआ आउट

मुंबई| भोजपुरी सिनेमा की चार्मिंग गर्ल काजल राघवानी के फैन्स के लिए इंतजार की घड़ियां खत्म हुईं। काजल का एकदम ताजा वीडियो सांग “सरकेला चुनरी” कल 7 मई को सुबह 6 बजे रिलीज होने जा रहा है। पॉपुलर पार्श्वगायिका प्रियंका सिंह की मधुर गाया हुआ यह शानदार वीडियो सांग वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल युट्युब चैनल पर रिलीज किया जायेगा। आज ही सोशल मीडिया पर मशहूर म्यूज़िक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी ने इसका एक खूबसूरत टीज़र शेयर किया है जिसे रवि पंडित ने डायरेक्ट किया है।
टीज़र से ही अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह वीडियो सांग बेहद भव्य है। इसमें काजल राघवानी ऑरेंज और ग्रीन कलर की साड़ी में बेहद ब्यूटीफुल और चार्मिंग लग रही हैं। इस गाने में ढेर सारी डांसर्स लड़कियां भी नजर आएंगी। पीली और बैगनी कलर की साड़ी पहने यह दर्जनों डांसर्स के बीच काजल राघवानी अपना जादू दिखाने वाली हैं।यह काजल राघवानी का एक बहुत ही खास और जबरदस्त सांग है जो भोजपुरी दर्शकों की पसन्द को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है।

इस गाने में ऑरेंज व हरी साड़ी में काजल राघवानी क़यामत ढा रही हैं। इस वीडियो सांग में शानदार लोकेशन है। इसका एक और रोचक पहलू यह भी है कि इसमें काजल चलती नांव पर भी डांस करती नजर आने वाली हैं। गौरतलब है कि काजल राघवानी, डायरेक्टर रवि पंडित और वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी की हिट तिकड़ी यह नया सांग सरकेला चुनरी लेकर आ रही है जो गाना धमाल मचाएगा।भोजपुरी की चार्मिंग गर्ल काजल राघवानी इस गीत के द्वारा जबरदस्त धमाका करने को तैयार हैं। इसमें उनका डांस, उनका लुक और उनकी अदाएं दर्शकों के लिए एक सरप्राइज पैकेज होगा।

Exit mobile version