Banaras Times

ज्योत्सना महिला समिति ने जगमोरवा संस्कार केंद्र में वितरित किये छाते

सिंगरौली। नॉदर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड मुख्यालय की ज्योत्सना महिला समिति के सौजन्य से समिति की अध्यक्षा संगीता सिन्हा, उपाध्यक्षा प्रतिमा पाण्डेय, डॉ. सुनीता कुमारी, सुचंद्रा सिन्हा एवम् लक्ष्मी दुबे के मार्गदर्शन में शनिवार को जगमोरवा संस्कार केंद्र के बच्चों में छातों का वितरण किया गया। इस दौरान सोशल डिस्टेन्सिंग के नियमों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित किया गया तथा बच्चों को कोरोना से बचाव के तरीकों से अवगत कराया गया।

एकता महिला समिति ने औड़ी में वितरित कीं बेड शीट एनसीएल के ककरी क्षेत्र मेन कार्यरत एकता महिला के सौजन्य से समिति की अध्यक्षा सुनीता अग्रवाल के मार्गदर्शन में औड़ी ग्राम पंचायत के अंतर्गत कहुआ नाला बस्ती में जरूरतमंद लोगों के बीच 30 नग बेड शीट का वितरण किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत में एकता महिला समिति की ओर से वहां उपस्थित सभी लोगों को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएँ दी गयीं एवं कोविड के बढ़ते प्रकोप से बचने के लिए बार बार हाथ धोने, मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की सलाह दी गई।

Exit mobile version