Banaras Times

जयंती मनाई गई

वाराणसी। भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की जयंती मंगलवार को राजेन्द्र प्रसाद घाट पर मनाई गई। राजेन्द्र प्रसाद की 135वीं जयंती के उपलक्ष्य में राजेंद्र प्रसाद घाट पर 135 दीप प्रज्वलित किये गए। इस दौरान हुई सभा मे वक्ताओं ने भारत रत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद के व्यक्तित्व व कृतित्व पर चर्चा करते हुए उनके दिखाए मार्गों को जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया। इस अवसर पर आशीष पाण्डेय, अमित तिवारी, उदय नाथ शर्मा, आशुतोष शुक्ला, विपिन पाठक, सुनील चौहान, अशुतोष सक्सेना, मनीष सिंह, शशांक श्रीवास्तव, अशोक कुमार, चंद्रभान तिवारी आदि अधिवक्तागण मौजूद रहे।

Exit mobile version