Banaras Times

है माँ दुर्गे

एकता सहगल मल्होत्रा

एकता सहगल मल्होत्रा

है माँ दुर्गे
हूँ अवतार मैं तेरा
फिर क्यों क्षण क्षण
हुआ तिरस्कार मेरा

तुझे छिपने को मिली जगह
अर्द्ध कुवारी में
आई तू भैरो मारने
शेर की सवारी में

क्यों नहीं मिल पायी
ऐसी गुफ़ा हर माँ को
क्यों तुमने बनाया पापी
हर नर को हर जाँ को

है तू माता जगत की
फिर भी तेरी बच्चियाँ
हर पल देशत में रहती
पलकों से अश्रु की गंगा बहती

क्यों तेरी ही आरती में
ज़िक्र होता केवल नर का
क्यों सिर्फ पुरुष को मिले मेवा
और स्त्री के हिस्से आये सेवा

कब होगा इस बेरुख़ी का अंत
क्या सिर्फ नवरात्र में ही नारी को
मिलेगा सम्मान अनंत

जीवन भर भय में रहें
लुटने बीच बाज़ार में
ज़िंदगी के नव रस कहाँ
आते हमारे हाथ में

बस भय, क्रोध और रौद्र आता
सब्र अब ख़त्म हुआ जाता
दिलवा नारी को भी मान – सम्मान
ग़र हम रूठीं तो पूर्षो के
जन्म पर ना लग जाए पूर्ण विराम

एकता सहगल मल्होत्रा

Exit mobile version