Banaras Times

गुंजन सिंह और रानी चटर्जी के बवाल सांग “सरक जाता साड़ी राजा जी’ ने उड़ाया गर्दा

भोजपुरी के लोकप्रिय सिंगर और ऐक्टर गुंजन सिंह और भोजपुरी फिल्मो की क्वीन रानी चटर्जी का एक बवाल गाना “सरक जाता साड़ी राजा जी’ रिलीज होते ही यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है। ये शानदार वीडियो सांग यशी फिल्म्स के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है, जिसे कुछ ही घँटों में काफी व्यूज मिल गए हैं। इस जबरदस्त गाने का कुछ दिन पहले ही टीज़र रिलीज किया गया था उसे भी काफी लोगों ने देखा था और बेसब्री से इस के फुल वीडियो का इंतजार कर रहे थे। इस गाने में गुंजन सिंह और रानी चटर्जी की जोड़ी और इनकी केमिस्ट्री कमाल कर रही है।
गाने में गुंजन सिंह के साथ रानी चटर्जी की जुगलबंदी ऑडिएंस खूब लाइक शेयर कर रही है। रानी चटर्जी स्विमिंग पूल में अट्रैक्टिव ड्रेस में बेहद हॉट और ग्लैमरस दिख रही हैं। गुंजन सिंह और रानी चटर्जी के सांग सरक जाता साड़ी राजा जी का को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।
#VIDEO | सरक जाता साड़ी राजा जी | #Gunjan Singh , FT. Rani Chatterjee | Bhojpuri Song 2021

भोजपुरी गीत ‘सरक जाता साड़ी राजा जी’ को गुंजन सिंह ने अपनी आवाज दी है। बीके बिहारी ने इसके लिरिक्स लिखे हैं। इस गाने को संगीत आर्या शर्मा ने दिया है। गौरतलब है कि पॉपुलर सिंगर और ऐक्टर गुंजन सिंह का धमाल यूट्यूब पर जारी है। उनके गाने मिलियंस में व्यूज पाते हैं और रिलीज होते ही वायरल हो जाते हैं। हाल फिलहाल में रिलीज हुए उनके कई गाने लगातार ब्लॉकबस्टर हुए हैं। अब वह क्वीन रानी चटर्जी के साथ बवाल मचा रहे है। इस गाने में रानी चटर्जी स्विमसूट में तो कयामत ढा रही हैं। दोनो सितारों की जोड़ी और केमिस्ट्री बेहद शानदार लग रही है।
इस सांग को लेकर गुंजन सिंह और रानी चटर्जी के फैन्स के खूब रिएक्शन आ रहे हैं। गुंजन सिंह और रानी चटर्जी का यह वीडियो सांग बेहतरीन ढंग से और भव्य पैमाने पर शूट किया गया है।  गुंजन सिंह के साथ ऎक्ट्रेस रानी चटर्जी की गजब की केमिस्ट्री देखने लायक है। दोनो के कॉस्ट्यूम भी बहुत आकर्षक लग रहे हैं और यह जोड़ी गर्दा उड़ा रही है।

Exit mobile version