Banaras Times

फतेही के गाने कुसु कुसु पर गुनगुन मिश्रा का डांस वीडियो हुआ वायरल

Gungun Mishra

गुनगुन मिश्रा

बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही ने हर वर्ग के दर्शक को अपनी ओर खींचा है। क्या बच्चे क्या बड़ा हर कोई नोरा के डांस मूव्स का दीवाना है। इसी कड़ी में 11 वर्ष की गुनगुन मिश्रा ने बॉलीवुड फिल्म सत्यमेव जयते 2 के पेपी सांग कुसु कुसु पर थरकती नजर आई हैं। उनके इस डांस वीडियो को यूट्यूब पर उनके खुद के गुनगुन मिश्रा चैनल पर देखा जा सकता है। जिसमे उन्होंने नोरा जैसे डांस करके सबको अपना दीवाना बना दिया है। उनके इस वीडियो पर अब तक 5 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। जब भी कहीं पर भी गुनगुन को मौका मिलता है वो अपनी खुशी को डांस के माध्यम से व्यक्त करती हैं।

 

 

 

वे नोरा की तरह एक दिन बॉलीवुड में नाम कमना चाहती है। वे नोरा को अपना आदर्श मानती है इसलिए वे अधिक से अधिक समय नोरा की तरह बेली डांस की प्रैक्टिस करती रहती है। उनके इस जबरदस्त डांस देखकर आप भी वाह वाह कर उठेंगे। इतनी कम उम्र में गुनगुन के डांसिंग टैलेंट ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया है, जिसकी लोकप्रियता लगातार बढ़ती जा रही है। गुनगुन की मां विनिध्य मिश्रा को पता है कि जब से वह याद करती हैं तब से गुनगुन संगीत की थाप पर थिरकती हैं। आज, उन्होंने अपनी नृत्य विशेषज्ञता के कारण बड़े पैमाने पर पहचान हासिल की है, जिसने उन्हें डांस के शीर्ष स्थान पर प्राप्त दिया है, जो असाधारण प्रतिभा के माध्यम से व्यापक दर्शकों का मनोरंजन का कारण है ।

Exit mobile version