Banaras Times

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर गिनीज़ बुक अवार्डी गीतिका हुई सम्मानित

Guinness World Records

Guinness World Records

सिंगरौली। जिला प्रशासन एवं महिला बाल विकास विभाग द्वारा अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर आयोजित पंख ‘बालिकाओं के हौसलों की उड़ान’ ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ कार्यक्रम में गिनीज बुक अवार्डी सिंंगरौली की बिटिया गीतिका सिंह को समारोह के मुख्य अतिथि सिंगरौली विधायक रामलल्लू बैस एवं डिप्टी कलेक्टर सुश्री संपदा सर्राफ के कर कमलों द्वारा ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

विदित हो कि मुंबई में जनवरी 2020 में एक विशालतम आयोजन के माध्यम से एक साथ गीतकार एवं संगीतकार ने संयुक्त रूप से एक मंच से परफॉर्म कर इतिहास रच दिया। जिसे गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल कर लिया गया। विदित हो कि उपरोक्त आयोजन में कंपोजर म्यूजिक डायरेक्टर प्रीतम चक्रवर्ती थे। इस ऐतिहासिक आयोजन में गीतिका सिंह ने प्रमुख सिंगर के रूप में अपना परफॉर्मेंस दिया था। गीतिका पर सिंंगरौली को गर्व है।

Exit mobile version