Banaras Times

अरविन्द अकेला कल्लू के जन्मदिन पर रिलीज हुआ फनी गाना “बाबा”, मिल रहे लाखों व्यूज

भोजपुरी फिल्मो के सुपर स्टार और म्यूज़िक वीडियो के ट्रेंडिंग स्टार अरविन्द अकेला कल्लू के जन्मदिन के अवसर पर उनका एक धमाकेदार फन्नी वीडियो सांग “बाबा” रिलीज होते ही यूट्यूब पर खूब देखा जा रहा है। आदिशक्ति फिल्म्स के ऑफिसियल यूटयूब चैनल से रिलीज होते ही गाने को कुछ ही घन्टे में लाखों व्यूज मिल गए हैं। अरविन्द अकेला कल्लू के इस जबरदस्त बोलबम गीत को मजेदार अंदाज में फ़िल्माया गया हैं। अरविन्द अकेला कल्लू के इस सांग को खूब पसंद किया जा रहा है और काफी व्यूज और अच्छे कमेंट्स आ रहे हैं। गाने में अरविन्द अकेला कल्लू की ऎक्ट्रेस के साथ जोड़ी और केमिस्ट्री जबरदस्त नजर आ रही है। यूथ में यह गाना चर्चा में आ गया है। गाने को अरविन्द अकेला कल्लू ने अपनी विशेष शैली में गाया है.

अरविन्द अकेला कल्लू के इस गाने का कॉन्सेप्ट यूनिक और अनोखा है जो बहुत ही शानदार है। अरविन्द अकेला कल्लू इसमें गाते हैं “लॉक डाउन से काम धंदा बंद बा, रव्वे जईसन बाबा हमके पियल पसन्द बा। वाकई इस कोरोना काल में और लॉक डाउन की वजह से बहुत सारे लोगों का काम धंदा बंद हो गया है।
अरविन्द अकेला कल्लू के फैन्स इस सांग को अपना खूब प्यार दे रहे हैं। लाइक और शेयर करने के साथ कमेंट्स भी कर रहे हैं। इस बोलबम गीत का म्यूजिक दिया है प्रियांशू सिंह ने और इसके लिरिक्स प्रिंन्स प्रियदर्शी ने लिखे हैं. अरविन्द अकेला कल्लू के इस वीडियो सांग के निर्देशक सुशान्त सिंह, कुमार चन्दन हैं। एडिटर प्रशांत सिंह हैं। डीओपी बंटी, मुकेश और निर्माता मनोज मिश्रा हैं।

Exit mobile version