Banaras Times

बूढ़े बाबा मंदिर गजौली उन्नाव में निशुल्क चिकित्सा शिविर

उन्नाव। दिनांक 22 नवंबर 2022 दिन मंगलवार को प्रातः 11:30 से सायं 3:30 बजे तक एक निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन स्वर्गीय पूनम निगम जी की पुण्यतिथि पर किया गया है। उपरोक्त शिविर बूढ़े बाबा मंदिर गजौली उन्नाव में संपन्न होना है। शिविर में विभिन्न बीमारियों एवं फिजियोथेरेपी से संबंधित परीक्षण एवं दवा का वितरण होगा। उक्त शिविर में प्रसिद्ध एवं वरिष्ठ चिकित्सक डॉ हर्ष निगम, डॉ नमन निगम, डॉ राजीव त्रिवेदी तथा डॉ अभिषेक श्रीवास्तव उपस्थित रहेंगे। #HealthCamp

Exit mobile version