Banaras Times

सुमित सिंह चन्द्रवंशी की फ़िल्म “दुल्हिन लाईब कश्मीर से” का फर्स्ट लुक आउट

Pawan Singh's lyricist Sumit Singh Chandravanshi becomes hero, will bring bride from Kashmir

Pawan Singh's lyricist Sumit Singh Chandravanshi becomes hero, will bring bride from Kashmir

मुंबई| भोजपुरी सिनेमा के पॉवर स्टार पवन सिंह की कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों के “राते दिया बुता के”, “पलंगिया सोने ना दिया” सहित बहुत से सुपरहिट गीत लिखने वाले गीतकार सुमित सिंह चन्द्रवंशी ने गीतकार से हीरो बनने की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए तीसरी भोजपुरी फिल्म लेकर दर्शकों के बीच आये हैं। जी हाँ, अभिनेता से निर्माता बने आशुतोष खरे द्वारा निर्मित सुमित सिंह चन्द्रवंशी की तीसरी नई फ़िल्म दुल्हिन लाईब कश्मीर से का फर्स्ट लुक सोशल मीडिया में आउट किया गया है।
“दुल्हिन लाईब कश्मीर से” का फर्स्ट लुक बहुत ही जबर्दस्त है। फ़िल्म के फर्स्ट लुक में अभिनेता सुमित सिंह चन्द्रवंशी लाल कुर्ता में खूब जँच रहे हैं। उन्होंने अपने कंधों पर बुरखा पहने हीरोइन को उठा रखा है। वही फ़िल्म के विलन आशुतोष खरे बंदुक लिए खूंखार अंदाज में नजर आ रहे हैं। “दुल्हिन लाईब कश्मीर से” के पोस्टर को भी कुछ सस्पेंस के साथ पेश किया गया है। अब आप जान चाहते है कि सस्पेंस क्या है तो हम आपको बता देते हैं कि इसमें फिल्म की हीरोइन का चेहरा रिवील नहीं किया गया। अब फिल्म का ट्रेलर देखकर ही पता चलेगा कि इस फिल्म में चन्द्रवंशी की हीरोइन कौन है।  फ़िल्म का फर्स्ट लुक सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। निर्माता आशुतोष खरे और नीरव शाह की इस फ़िल्म के डायरेक्टर रुस्तम अली चिश्ती हैं। सुमित सिंह इस फ़िल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं। उनका कहना है “मेहनत एक दिन रंग जरूर लाती है। ऊपर वाले ने मौका दिया है। जहाँ तक हो सके मेहनत करते रहना है। आपलोग आशीर्वाद बनाये रखिये। मेरी नई फ़िल्म “दुल्हिन लाईब कश्मीर से” का पोस्टर कैसा लगा। कमेंट जरूर कीजिये आपलोग। मैं तो सिर्फ मेहनत कर सकता हूँ, स्टार तो आप बनाते हैं। जय माता दी।”
वाकई सुमित सिंह चन्द्रवंशी दर्शकों और फैन्स को ही सबकुछ मानते हैं, ऑडिएंस चाहे तो किसी एक्टर को स्टार बना सकती है।
निरहुआ, पवन सिंह, खेसारी लाल यादव, प्रदीप पांडेय चिंटू, अरविन्द अकेला कल्लू, रितेश पांडे, प्रमोद प्रेमी यादव, राकेश मिश्रा जैसे कई स्टार्स के लिए गाने लिखने के बाद अब सुमित सिंह चंद्रवंशी पर्दे पर भी दिखाई देने लगे हैं। बतौर हीरो सुमित सिंह की पहली भोजपुरी फिल्म “तू सोलह बरस की मैं सत्रह बरस का”, दूसरी फ़िल्म
“मेरे चाचू की शादी” और तीसरी फ़िल्म “दुल्हिन लाईब कश्मीर से” लेकर आ रहे हैं, जिसका फर्स्ट लुक लांच किया गया है।
उल्लेखनीय है कि ग्रीन वैन फिल्म्स व विजय खरे एक्टिंग अकेडमी प्रस्तुत फ़िल्म “दुल्हिन लाईब कश्मीर से” के सह निर्माता त्रिलोक चंद कवाड़ हैं। फिल्म के लेखक आशुतोष खरे हैं। संगीतकार छोटे बाबा बसही, दीपक दिलकश, आर्या शर्मा, संजय शुक्ला ने मधुर संगीत दिया है। गीतकार सुमित सिंह चन्द्रवंशी हैं। डीओपी इमरान खान, ओम प्रकाश देवरा, रमेश हैं।  एडिटर कृष्ण मुरारी यादव, फाइट मास्टर श्रवण कुमार, कोरियोग्राफर रिक्की गुप्ता व संजय सुमन, आर्ट डायरेक्टर टुनटुन निषाद, प्रोडक्शन मैनेजर राहुल वैध हैं। पोस्ट प्रोडक्शन प्रियंका वीडियो में किया गया है। फ़िल्म के हीरो सुमित सिंह चंद्रवंशी हैं जबकि प्रीति मौर्या हीरोइन हैं। साथ ही आशुतोष खरे, साहिल खान, शाहिद शम्स, चन्दन सिंह और खुश्बू चौहान भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

Exit mobile version