Banaras Times

मेरे रंग में रंगने वाली का फर्स्ट लुक लांच

Mere Rang Me Rangane Wali

Mere Rang Me Rangane Wali

मुंबई| भोजपुरी सिनेमा के बदलते परिवेश में साफ-सुथरी संपूर्ण पारिवारिक फिल्म का निर्माण होने जा रहा है, जोकि भोजपुरी सिनेमा की दशा और दिशा बदलने में सार्थक सिद्ध होगी। फिल्म प्रोडक्शन हाउस बी बी जायसवाल प्रोडक्शन की पहली भोजपुरी फिल्म मेरे रंग में रंगने वाली का फर्स्ट लुक सोशल मीडिया में लांच किया गया है। केंद्रीय भूमिका में भोजपुरी सुपरस्टार एवं यूट्यूब क्वीन आम्रपाली दूबे, सिनेस्टार जय यादव और नवोदित अभिनेता मुकेश जायसवाल हैं। उनकी भूमिका काफी चैलेंजिंग है। फिल्म के निर्माता बी बी जायसवाल हैं। निर्देशक प्रवीण गुडुरी हैं। लेखक अरबिन्द तिवारी हैं। संगीतकार श्याम देहाती हैं।

कार्यकारी निर्माता महेश उपाध्याय हैं। नृत्य सुदामा मिंज हैं। इस फिल्म की शूटिंग संभवतः सितंबर या अक्टूबर महीने में उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर, प्रयागराज, भदोही, बनारस आदि जिलों के मनोरम स्थलों पर की जायेगी। गौरतलब है कि फिल्म निर्माता बी बी जायसवाल द्वारा निर्मित की जा रही भोजपुरी फिल्म मेरे रंग में रंगने वाली की शूटिंग पन्द्रह अप्रैल से शुरू होने वाली थी, किन्तु कोरोना वायरस महामारी की वजह से शूटिंग की तारीख आगे बढ़ा दी गई। फिल्म निर्माता बी जायसवाल ने कहा कि देश की सुरक्षा पहले बाकी सब कुछ बाद में। जब तक हमारे भारत देश में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस का आपदा है, तब तक हम सरकार के दिशा निर्देशों का पालन करेंगे। जब शूटिंग की परमिशन मिलेगी तो शूटिंग शुरू की जायेगी।

Exit mobile version