Banaras Times

सफाई कर्मियों के बस्ती में तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन का पहला दिन

वाराणसी: आदमपुर क्षेत्र के कज्जाकपुरा सफाई बस्ती में रविवार को दलित फाउंडेशन के तरफ से विभिन्न प्रदेशों के चिकित्सकों के सहयोग से तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन मुंबई के डॉक्टर उमेश और महानगर अध्यक्ष एससी एसटी मोर्चा के अनिल सागर ने संयुक्त रूप से किया। दिल्ली, मुंबई, पटना, आसाम के 10 चिकित्सकों की टीम का नेतृत्व शताब्दी हॉस्पिटल मुंबई के डा. नीधिन जोसफ कर रहे थे। शिविर में मरीजों की देखरेख में स्थानीय महिला जागृति समिति, आस्था वेलफेयर सोसाइटी, जन जागृति मंच सहित विभिन्न संगठनों के सामाजिक कार्यकर्ताओ का सराहनीय सहयोग दे रहे है। शिविर में नेत्र रोग, हड्डी रोग, चर्म रोग, मधुमेह, रक्त चाप समेत कई बीमारियों का इलाज किया जा रहा है। शिविर में सभी व्यवस्था नि:शुल्क है। इस मौके पर दलित फाउंडेशन के डिप्टी डायरेक्टर प्रदीप मोरे, डॉ वैभव, नीरज, रोहन, सोयेब, अनुपमा सहित सामाजिक कार्यकर्ता ममता कुमार, सुमन देवी, बिंदु गुप्ता, रमेश प्रसाद, राजकुमार गुप्ता, सरोज देवी, शैलेंद्र कुमार, अनीता देवी, पूजा गुप्ता, प्रिया राय, तहनियत शेख, तमन्ना शेख, रचना देवी, रीता देवी, साधना गुप्ता, रेनू देवी, अमलेश कुमार आदि लोग उपस्थित थे। शिविर का संचालन डा. गोरखनाथ ने किया। इसी तरह दूसरे दिन 13 जनवरी सोमवार को छोटी मलदहिया मलिन बस्ती में शिविर लगाया जाएगा जो सुबह 10 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक चलेगा। तीसरे व अंतिम दिन बड़ी मलदहिया में 14 जनवरी मंगलवार को शिविर लगाया जाएगा। शिविर के पहले दिन पांच सौ से अधिक लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण करके निःशुल्क चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराया गया।

Exit mobile version