Banaras Times

इनवर्टिस विश्वविद्यालय में शिक्षा विभाग के बी.ए.बी.एड./बी.एस. सी. बी.एड./ बी. एल.एड. के फाइनल ईयर विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन

invertis university meerut campus

invertis university meerut campus

शिक्षा विभाग के बी.ए.बी.एड./बी.एस.सी. बी.एड./ बी. एल.एड. के षष्ठम छमाही के विद्यार्थियों द्वारा अष्टम छमाही (फाइनल ईयर) विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इसकी शुरुआत द्वीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ शुरुआत हुई।

समारोह में उपस्थित गणमान्य डॉ. उमेश गौतम, श्रीमती सोनल गौतम, श्री पार्थ गौतम ने सभी विद्यार्थियों को आशीर्वचन दिए। साथ ही माननीय कुलपति प्रो. वाई. डी. एस. आर्या, अधिष्ठाता प्रो. आर. के. शुक्ला तथा विभागाध्यक्ष डॉ. अवधेश शर्मा ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दिए।

invertis university meerut campus

इस कार्यक्रम के जज डॉ. धर्मेंद्र सिंह राघव एवं श्रीमती हनीशा चावला के द्वारा मिस्टर फेयरवेल श्री अनिमेष मौर्या, मिस्टर रनर अप श्री रवि प्रकाश सिंह और मिस फेयरवेल सुश्री प्रज्ञा रानी, मिस रनर अप सुश्री तान्या गुप्ता को सम्मानित किया गया।

इस समारोह के आयोजक श्रीमती दीपिका शर्मा, सह-आयोजक श्री हेमेंद्र गंगवार तथा डॉ. शशि रंजन थे।

समारोह में शिक्षा विभाग के संकाय सदस्य डॉ वैभव चौहान, श्री राजेश चौहान, श्रीमती तुषारिका सक्सेना, सुश्री लवी सिंह, श्रीमती सारंधा शर्मा, श्री राघवेन्द्र रस्तोगी, श्रीमती प्रियंका मिश्रा, डॉ. नित्यानंद दत्त आदि उपस्थित रहे।

Exit mobile version