Banaras Times

देसी स्टार समर सिंह का जबरदस्त सांग “कर्जा बढ़ा के गईल” रिलीज होते ही मचा रहा बवाल, महिमा की मोहक अदाएं

यूटयूब के बेताज बादशाह देसी स्टार समर सिंह और महिमा की जोड़ी ब्लॉकबस्टर जोड़ी मानी जाती है। अब तक इन दोनों सितारों के जो भी गाने आए हँ, बवाल मचाया है। समर सिंह और सेंसेशन गर्ल महिमा की जोड़ी अब एक और वीडियो सांग लेकर आई है और एक बार फिर देसी स्टार समर सिंह और महिमा ने अपने नए सांग “कर्जा बढ़ा के गईल” से धमाल मचा दिया है। यह धांसू वीडियो सांग समर सिंह ऑफिसियल पर रिलीज होते ही वायरल हो गया है। समर सिंह की आवाज में इस गाने में जबरदस्त डांस देखने को मिल रहा है। शानदार लोकेशन्स पर इसे भव्य रूप से शूट किया गया है और महिमा कलरफुल कॉस्ट्यूम्स में बिजली गिरा रही हैं। अब तक इस सांग को काफी व्यूज मिल चुके हैं।

समर सिंह येलो टी शर्ट में और महिमा खूबसूरत ड्रेस में कहर ढा रही हैं। गाने को काफी भव्य रूप से फ़िल्माया गया है। गाना ब्लॉकबस्टर हो गया है। खुद समर सिंह भी इस सांग को लेकर बेहद उत्साहित हैं। उन्होंने गाने का लिंक अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया है और दर्शकों व फैन्स से इसे देखने के लिए कहा है। “गाना आ गया है। कर्जा बढ़ा के गईल। आप अपना प्यार और आशीर्वाद बनाए रहिए। इस गाने में समर सिंह के साथ ब्यूटी गर्ल महिमा बहुत ज़्यादा खूबसूरत और आकर्षक नजर आ रही हैं।

इस गाने की लोकेशन यूनिक और इसका फिल्मांकन ब्यूटिफुल किया गया है वहीं इसका पिक्चराइजेशन मेगा बजट के साथ हुआ है। इस वजह से यह सांग एक शानदार और यादगार विडियो सांग के रूप में सामने आया है। महिमा अपनी अदाओं से दर्शकों को मदहोश कर रही हैं। इस गीत को समर सिंह ने अपनी विशेष शैली में गाया है। इस गीत को लिखा है अखिलेश बाबा ने जबकि संगीत तैयार किया है विकाश यादव ने। इसके वीडियो डायरेक्टर राजेश गुप्ता, कोरियोग्राफर अंकित सैंडी, एडीटर पप्पू वर्मा डीओपी राजेश गुप्ता हैं। प्रोजेक्ट डिज़ाइनर एसके आनंद यादव हैं।

Exit mobile version