Banaras Times

देसी स्टार समर सिंह का कांवर गीत “जमीन किन लेती ये भोलादानी” कल होगा रिलीज, टीज़र हुआ आउट

सावन के पवित्र और महत्वपूर्ण महीने में शिवभक्तों का उल्लास और कांवर यात्रा देखते ही बनती है. बोलबम का नारा लगाते हुए कावंर ले कर जाने वालों का उत्साह बढ़ाने के लिए भोजपुरी में काफी बोलबम गीत रिलीज होते हैं। भोजपुरी के देसी स्टार समर सिंह भी एक नया कांवर गीत लेकर आ रहे हैं जिसका नाम है “जमीन किन लेती ये भोलादानी”। यह वीडियो सांग कल 21 जुलाई को सुबह 10:15 बजे समर सिंह ऑफिसियल यूटयूब चैनल पर रिलीज होने जा रहा है।

इस गीत का टीज़र जबसे सोशल मीडिया पर आउट किया गया है यह काफी देखा जा रहा है, और लोग गाने का इंतजार कर रहे हैं। टीज़र में समर सिंह का लुक और उनका अवतार काफी आकर्षक लग रहा है।

देसी स्टार समर सिंह ने सोशल मीडिया के अपने ऑफिसियल अकाउंट से इसके टीज़र का लिंक शेयर करते हुए लिखा है “हर हर महादेव, जमीन किन लेती ये भोलादानी कल सुबह 10:15 बजे बहुत ही प्यारा सावन गीत समर सिंह ऑफिसियल पर रिलीज हो रहा है। आप सब इस गाने को अपना प्यार और आशीर्वाद दीजिये।”

इस गाने में समर सिंह के साथ उनकी ऎक्ट्रेस भी नजर आने वाली हैं जिसकी झलक टिज़र में नजर आ रही है। श्रद्धालुओं में भक्ति भाव जगाने के लिए समर सिंह का यह बोल बम गीत एक स्पेशल गीत है। बाबा भोलेनाथ में गहरी श्रद्धा रखने वाले समर सिंह के इस गीत का उनके फैन्स बेहद इंतजार कर रहे हैं। समर सिंह भी इस गाने को लेकर बेहद उत्साहित हैं।

समर सिंह के गाए इस गीत को सोनू सरगम ने लिखा है, संगीत रौशन सिंह ने दिया है। वीडियो डायरेक्टर गोल्डी जयसवाल और बॉबी जैक्सन हैं। कोरियोग्राफ़र संदीप राज, डीओपी प्रिंस सिंह जानू, एडिटर पप्पू वर्मा और मैनेजर अफजल शाह हैं। परिकल्पना मनोज लाल यादव की है। प्रोजेक्ट डिज़ाइनर एसके आनंद यादव हैं। उल्लेखनीय है कि समर सिंह ऑफिसियल यूटयूब चैनल के 30 लाख सब्सक्राइबर्स पूरे हो गए हैं और इसी चैनल पर कल सुबह यह गाना रिलीज होगा।

Exit mobile version