Banaras Times

देसी स्टार समर सिंह ‘अपना बना लो’ की शूटिंग में व्यस्त

मुंबई| भोजपुरी के देसी स्टार समर सिंह आजकल अपनी फिल्‍म ‘अपना बना लो’ की शूटिंग लखनऊ में कर रहे हैं। आर अतुल ग्रुप्स के बैनर तले बनाई जा रही इस फिल्म में भोजपुरी सिंगर और एक्‍टर समर सिंह एंग्री यंग मैन की भूमिका में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में समर सिंह अपनी हीरोइन और मशहूर सिंगर निशा दुबे कह रहे हैं ‘अपना बना लो’। जी हां, दरअसल इस मूवी में समर सिंह और निशा दुबे की केमिस्ट्री कमाल दिखाने वाली है। समर सिंह ने बताया कि निशा मेरी अच्‍छी फ्रेंड और साथी अदाकारा हैं। फिल्म ‘अपना बना लो’।  में मेरा किरदार काफी इंट्रेस्टिंग है और निशा के साथ मेरी ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री भी दर्शकों को खूब पसंद आने वाली है।” इस फिल्‍म के निर्माता अनिल सिंह हैं।
फिल्म के निर्देशन की बागडोर संभाल रहे हैं दबंग फिल्म निर्देशक चंदन सिंह। फिल्म के सह निर्माता संतोष कुमार मिश्रा हैं। इस फ़िल्म से नवोदित अभिनेता अनिल सिंह फिल्म इंडस्ट्री में अपना डेब्यू करने जा रहे हैं।   फिल्म के राईटर एबी मोहन, अनिल विश्वकर्मा, कार्यकारी निर्माता विजय मौर्या, अरविन्द मौर्य हैं जबकि फिल्म का मधुर संगीत तैयार किया है संगीतकर आजाद सिंह ने। डीओपी साहिल जे अंसारी इस फिल्म की शानदार सिनेमाटोग्राफी कर रहे हैं। नृत्य निर्देशक महेश आचार्य, एक्शन मास्टर दिलीप यादव, कला निर्देशक रविन्द्र नाथ गुप्ता हैं। फिल्म के मार्केटिंग हेड विजय यादव, फ़िल्म प्रचारक रामचन्द्र यादव और अरविन्द मौर्या हैं। फिल्म के मुख्य कलाकार समर सिंह, निशा दूबे, अनिल सिंह, कल्पना पाठक, महेश अचार्य, रीतू पांडेय, आशी तिवारी, मुशी रामचन्द्र, रमजान शेख और गिरीश शर्मा हैं। ‘अपना बना लो’ समर सिंह के फैन्स के लिए एक बेहतरीन मूवी होगी, जिसमें कई मसाले मौजूद हैं।
Exit mobile version