Banaras Times

दीपक दिलदार और पलक तिवारी का गाना “हमरा उहे लईकी चाही” पॉपुलर म्यूजिक ने किया रिलीज

का गाया हुआ नया वीडियो सांग “हमरा उहे लईकी चाही” पॉपुलर म्यूज़िक के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज़ किया गया है। जिसे बेहद शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस वीडियो सांग में अभिनेता दीपक दिलदार और अभिनेत्री पलक तिवारी फुल टू धमाल मचाते हुए नजर आ रहे हैं। फिल्म अभिनेत्री पलक तिवारी इस गाने में बहुत ही अट्रैक्टिव लग रही हैं। दीपक के साथ उनका नोक-झोक खूब लुभा रहा है।

गौरतलब है कि पॉपुलर म्यूज़िक प्रस्तुत भोजपुरी गीत “हमरा उहे लईकी चाही” के प्रोड्यूसर शैलेन्द्र नागपाल, सीमा नागपाल, गीता तिवारी हैं। लीरिक्स लिखे हैं शैलेश परदेसी ने जबकि इसका बेहतरीन संगीत तैयार किया है बादल खान ने। दीपक दिलदार ने इस गीत को अपने खास अंदाज में गाया है। दीपक दिलदार का यह गीत उनके फैन्स और भोजपुरिया दर्शकों द्वारा खूब देखा जा रहा है।
दीपक दिलदार इस गीत को लेकर बेहद उत्साहित हैं। उन्होंने पॉपुलर म्यूज़िक का भी शुक्रिया अदा किया है।

Exit mobile version