Banaras Times

भोजपुरी स्टार अविनाश शाही की फिल्म “दीपू की दुल्हनिया” के मुहूर्त पर मनाया गया उनका शानदार जन्मदिन

Dipu Ki Duhaniya

Dipu Ki Duhaniya

मुंबई| भोजपुरी सिनेमा के विख्यात अभिनेता अविनाश शाही के फैन्स के लिए 15 जुलाई की तारीख बेहद विशेष होती है, क्योंकि आज के दिन उनका जन्मदिन होता है। लेकिन इस बार उनके जन्मदिन के अवसर पर उनके प्रशंसकों के लिए डब्ल ट्रीट है, क्योंकि उनके बर्थडे के मौके पर उनके अभिनय से सजी फिल्म “दीपू की दुल्हनिया” का शानदार मुहूर्त भी हुआ। उनके ढेरों फैन्स ने उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं तो अविनाश शाही दर्शकों और अपने चाहने वालों का बेशुमार प्यार पाकर बेहद खुश और उत्साहित हो गए। उन्होंने इस अवसर पर अपनी मुख्य भूमिका वाली भोजपुरी फिल्म का ऐलान करके अपने फैन्स को एक तरह से उपहार दिया है। इस फिल्म की जल्द शूटिंग शुरू होगी।
Dipu Ki Duhaniya

उल्लेखनीय है कि आदिशक्ति दुर्गा प्रसाद प्रस्तुत डीएलजी फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही फिल्म दीपू की दुल्हनिया के निर्माता दीपक भोजपुरिया, ओमकार सोनकर व विजय पांडेय हैं। निर्देशक  प्रदीप आर शर्मा हैं। लेखक अनिल विश्वकर्मा हूं। गीतकार संगीतकार विनय बिहारी, मुन्ना दूबे, अशोक सिन्हा का है। छायांकन सुमित सुमन, नृत्य प्रसून यादव, मारधाड़ दिनेश यादव का है। इस फिल्म में बर्थडे बॉय अविनाश शाही के साथ पलक खान, अयाज खान, बृजेश त्रिपाठी, जीतू शुक्ला, संदीप मिश्रा, सुनीता सिंह, नीलू यादव और संजय वर्मा अहम भूमिकाएं निभाने वाले हैं। इस फिल्म को आशीर्वाद जितेन्द्र गुप्ता जीतू, राम सजीवन दूबे का मिला है। प्रोडक्शन मनोज गुप्ता बाबा का है। विशेष सहयोग विराट भोजपुरिया, टीटू रीमिक्स का है। फिल्म प्रचारक रामचन्द्र यादव व अखिलेश सिंह हैं।

आपको बता दें कि अविनाश शाही  अन्य कई भोजपुरी फिल्मों में अपनी अदाकारी का जौहर दिखा चुके हैं। भोजपुरी फिल्म के मुहूर्त के मौके पर अति उत्साहित अविनाश शाही ने सबसे पहले अपने लाखों फैन्स का शुक्रिया अदा किया, जिन्होंने सोशल मीडिया, फोन, मैसेज और व्हाट्स ऐप के जरिए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं भेजीं और फिर अपनी इस नई फिल्म के बारे में कहा कि उन्हें उम्मीद है कि यह फिल्म भोजपुरिया दर्शकों और उनके प्रशंसकों को अवश्य पसंद आएगी जो एक मसाला एंटरटेनर मूवी है।
Exit mobile version