Banaras Times

भोजपुरी सिंगर गोलू गोल्ड के नए गाने ‘परदेशी सजनवा’ ने यूट्यूब पर उड़ाया गर्दा

परदेशी सजनवा

परदेशी सजनवा

भोजपुरी फैंस की चहिती म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी ने भोजपुरी इंडस्ट्री के चहेते सिंगर गोलू गोल्ड का नया गाना ‘परदेसी सजनवा’ रिलीज कर दिया है। गाना काफी मस्ती भरा है। गाने में दो अभिनेत्रियां नजर आ रही हैं जिनका लुक काफी बोल्ड और आकर्षक है, वीडियो में अभिनेत्री, गोलू गोल्ड के बारे सोचती नजर आ रही हैं। ये गाना रिलीज़ होते ही पॉपुलर भी होने लगा है।

इस वीडियो सांग ‘परदेसी सजनवा’ की खासियत यह है कि इसमें गोलू गोल्ड अलग ही अवतार में दिखाई दे रहे हैं। वीडियो को बहुत ही भव्य ढंग से फ़िल्माया गया है जिसमें गोलू की ऎक्ट्रेस के साथ उनकी केमिस्ट्री कमाल की लग रही है। गोलू गोल्ड ने गाने को अपनी विशेष शैली में गाया हुआ यह भोजपुरी सांग लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत इस स्पेशल गीत को लिखा है गीतकार रोहित पाठक ने, जिसे मधुर संगीत से सजाया है संगीतकार जेपी तिवारी ने। गौरतलब है कि इस गीत को डायरेक्ट किया है नवीन सिंह ने जबकि एडिटर हैं रवि आर यादव।

आपको बता दें कि भोजपुरी के फेमस सिंगर गोलू गोल्ड की फैन फॉलोइंग बढ़ती ही जा रही है। अपने दमदार और मस्ती भरे गानों से भोजपुरिया फैंस के दिलों पर राज कर रहे गोलू गोल्ड ने इस बीच कई गाने रिलीज किए हैं और सभी सुपरहिट साबित हुए हैं। इसी कड़ी में गोलू के इस नए गाने को भी फैंस का खूब प्यार मिल रहा है और ये गाना भी तेजी से वायरल हो रहा है।

Exit mobile version