Banaras Times

भोजपुरी सिंगर एक्टर गुंजन सिंह बन गए दूल्हा

bhojpuri singer actor gunjan singh became the groom

भोजपुरी सिंगर एक्टर गुंजन सिंह बन गए दूल्हा

मुंबई| भोजपूरी के फेमस सिंगर ऎक्टर गुंजन सिंह दूल्हा बन गए हैं और उनकी शादी हो रही है। वैसे भी आजकल लगन का सीजन है और खूब शादियां हो रही हैं। हाल ही में भोजपूरी सुपर स्टार रितेश पांडे ने भी शादी कर ली है। लेकिन गुंजन सिंह के मामले में बात फिल्मी है दरअसल उनका एक पारम्परिक शादी गीत “मौरिया पहीर के रुसल है दुल्हवा” आउट होते ही वायरल हो गया है।

जिमसें गुंजन सिंह दूल्हा बने हुए हैं मगर वो रूठे हुए हैं ऐसे में उनकी माँ पूछती है कि मौर्या पहन के क्यों नाराज़ हो दूल्हे राजा? इस खूबसूरत मगही गीत में इसी तरह मां बेटे के बीच संवाद होता रहता है जो दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। गुंजन सिंह एंटरटेनमेंट के ऑफिसियल युट्युब चैनल से रिलीज हुए इस सांग को कुछ ही घन्टों में लाखों व्यूज मिल रहे हैं और यूट्यूब पर यह गीत खूब देखा जा रहा है। यह विवाह गीत तेजी से मिलियन क्लब में शामिल होने की ओर बढ़ रहा है।

शानदार शेरवानी पहने शादी का वीडियो हुआ वायरल

इस सांग में गुंजन सिंह और अंतरा सिंह प्रियंका की आवाज़ बेहद शानदार है। गुंजन सिंह इसके वीडियो में बेहद अट्रैक्टिव लग रहे हैं और यह सांग वाकई देखने लायक है। इसका वीडियो शानदार बनाया गया है। इस शानदार वीडियो में गुंजन सिंह का लुक, ड्रेस देखने लायक है, उन्होंने वीडियो में जमके तड़का लगाया है।

भोजपुरिया दर्शक इस गीत को खूब लाइक और शेयर कर रहे हैं। यह गाना तेजी से भोजपुरिया दर्शकों और श्रोताओं के दिलों में अपनी जगह बना रहा है। इस गीत को अमन अलबेला ने लिखा है जबकि रौशन सिंह ने संगीत सजाया है। इस वीडियो सांग को भव्य ढंग से फिल्माया गया है।

वीडियो में शादी बियाह का माहौल क्रिएट किया गया है और आजकल लगन का मौसम है ऐसे में यह गाना बहुत पॉपुलर हो रहा है।
इस शानदार वीडियो के डायरेक्टर आर्यन देव हैं जबकि एडिटर प्रशांत कुमार सिंह हैं। इसके कैमरामैन राजेश राठौड़, रवि राठौड़ हैं। परिकल्पना राकेश सिंह मारू की है।

Exit mobile version