Banaras Times

बदलापुर – ए लव स्टोरी का मुहूर्त संपन्न 

Ritika Sharma | Chhaya Singh

Badlapur - A Love Story - Muhurt

हर वर्ग के दर्शकों को एक साथ बैठकर देखने लायक एक ऐसी भोजपुरी फिल्म के निर्माण का ताना बाना बुना जा रहा है, जिससे फिल्म की पूरी टीम को काफी उत्साहित है काफी कुछ नयापन करने के लिए। कशिश फिल्म्स के बैनर तले निर्मित को जा रही भोजपुरी फिल्म बदलापुर – ए लव स्टोरी का मुहूर्त मुंबई स्थित एस आर रिकॉर्डिंग स्टूडियो में किया गया है।

शुभ मुहूर्त पर एक गाने की रिकॉर्डिंग भी की गई, जिसे मधुर स्वर में पार्श्वगायिका अलका झा गाया है।  संगीत दिया है संगीतकार अनुज तिवारी ने। यह एक प्रेम कहानी पर आधारित फिल्म है। फ़िल्म की शूटिंग बरसात के बाद उत्तर प्रदेश के बदलापुर सहित कई रमणीय स्थलों पर भव्य पैमाने पर की जाने वाली है। फिल्म के निर्माता अब्दुल हमीद हैं।

फ़िल्म के निर्देशक अनिल आर यादव हैं। लेखक शकील नियाज़ी हैं। संगीतकार अनुज तिवारी हैं। फिल्म का गीत संगीत काफी मधुर बन रहा है। फिल्म का छायांकन राहुल सक्सेना करने वाले हैं। फ़िल्म के मुख्य कलाकार जमाल खान, रितिका शर्मा, सुभान शेख, छाया सिंह, उमेश सिंह, बालेश्वर सिंह, संजय वर्मा, प्रेम दूबे, गोपाल राय, रमज़ान शाह, श्रद्धा नवल आदि नजर वाले हैं।

Exit mobile version