Banaras Times

अरविन्द अकेला कल्लू, चांदनी सिंह का जबरदस्त देवी गीत “तोहार शेर हई मइया” कल होगा रिलीज

दुर्गा पूजा और नवरात्रि के उप्लक्षय में भोजपुरी के सुपर स्टार अरविन्द अकेला कल्लू अपने फैन्स के लिए एक शानदार देवी गीत “तोहार शेर हई मइया” कल सुबह लेकर आ रहे है। इस धमाल वीडियो सांग को कल 1 अक्टूबर को अन्नपुर्णा फिल्म्स के ऑफिसियल युट्युब चैनल पर रिलीज किया जाएगा। इसमे अरविन्द अकेला कल्लू के अपोज़िट फ़िल्म हीरोइन चांदनी सिंह ने काम किया है वो बेहद खूबसूरत लग रहीं हैं। अरविन्द अकेला कल्लू की आवाज में यह धमाल वीडियो सांग बेहतरीन तरीके से और काफी भव्य रूप से फ़िल्माया गया है। इस गाने में अरविन्द अकेला कल्लू और उनकी ऎक्ट्रेस चाँदनी सिंह के बीच गजब केमिस्ट्री नजर आ रही है, जो इसके पोस्टर में लोग खूब पसंद कर रहे हैं।
फुल टू इंटरटेनिंग यह गाना एक कॉन्सेप्ट पर बेस्ड है। इसमे अरविन्द अकेला कल्लू एक अलग ही रूप में दिख रहे है। उनकी ऎक्ट्रेस चांदनी सिंह साड़ी मे बेहद ब्यूटिफुल दिख रही हैं। इस गाने को लेकर अरविन्द अकेला कल्लू भी काफी उत्साहित हैं। उन्होंने गाने का पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा है “कल अन्नपुर्णा फ़िल्म से आ रहा है बहुत ही जबरदस्त देवीगीत तोहार शेर हई मइया। उम्मीद है कि आपलोगों का जरूर प्यार मिलेगा।”
इस गाने के गीतकार अखिलेश कश्यप, संगीतकार रौशन सिंह हैं। निर्देशक पंकज सोनी हैं। मैनेजर पंकज बिहारी हैं। परिकल्पना अरविन्द मिश्रा की है जबकि चुनमुन चौबे का आशीर्वाद है। अर्जुन यादव आर्य, अनुज आर्यन का विशेष सहयोग है जबकि गुड्डू जी पाण्डेय, सुजीत मीडिया आरा और हनुमान जी पाण्डेय का आशीर्वाद प्राप्त है।

Exit mobile version