Banaras Times

अरविन्द अकेला कल्लू और यामिनी सिंह फिर एक साथ जीने नहीं दूंगा

Arvind Akela Kallu

Arvind Akela Kallu

मुंबई| भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार अरविन्द अकेला और क्रश गर्ल यामिनी सिंह की सुपरहिट जोड़ी एक बार फिर रूपहले परदे पर नजर आने वाली है। जी हां, साईं सिंगार प्रोडक्शन बैनर के तले निर्मित की जा रही भोजपुरी फिल्म जीने नहीं दूंगा के लिए अरविन्द अकेला कल्लू और यामिनी सिंह को अनुबंधित किया गया है। भोजपुरी फिल्मों के प्रसिद्ध निर्माता संजय कुमार सिंह उर्फ राजा अपने प्रोडक्शन हाउस साईं सिंगार प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही भोजपुरी फिल्म जीने नहीं दूंगा में अरविन्द अकेला कल्लू और यामनी सिंह की जोड़ी एक नये अंदाज में नजर आने वाली है। दोनों की युगलबंदी उनके फैंस का फुल इंटरटेनमेंट करने वाली है। इस फिल्म के कार्यकरी निर्माता शाहनवाज हुसैन हैं। इस फिल्म का निर्देशन फिल्म निर्देशक फैज़ल रियाज कर रहे हैं। इस फ़िल्म के लेखक संजय राय व संगीतकार ओम झा हैं। मुख्य कलाकार अरविन्द अकेला कल्लू यामनी सिंह, देव सिंह, समर्थ चतुर्वेदी व सपना सिंह हैं। जबकि शेष कलाकार व टेक्नीशियनों का चयन जारी है। विशेष आभार ए.सी.एच एंटरटेनमेंट बैनर का है। इस फिल्म के निर्माता संजय कुमार सिंह और निर्देशक फैज़ल रियाज मीडिया बधुओं से रूबरू होकर बताया कि इस फ़िल्म कहानी बहुत अच्छी है। जिसमें भरपूर एक्शन व लव स्टोरी है, जोकि दर्शको को बहुत पसंद आएगी। फिल्म की शूटिंग अक्टूबर में उत्तर प्रदेश के लखनऊ शहर में विभिन्न स्थानों पर की जायेगी।

Exit mobile version