Banaras Times

अंकुश राजा को मिला ईयरवा दुबराईल जाता 1 मिलियन का प्यार

Ankush Raja

Ankush Raja

मुंबई| वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी म्यूजिक कंपनी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ फेमस सिंगर अंकुश राजा का मस्ती भरा सांग ईयरवा दुबराईल जाता को एक मिलियन का प्यार मिला है। जी हां, भोजपुरी गीत संगीत के दुनिया में अपनी आवाज का जादू चला रहे अंकुश राजा का गाना ईयरवा दुबराईल जाता को यूट्यूब पर एक मिलियन अधिक व्यूज मिला है। यह गाना यूट्यूब पर काफी धूम मचा रहा है। इस गाने को अपनी मधुर शैली  में कर्णप्रिय स्वर में अंकुश राजा ने गाकर संगीतप्रेमियों का मन मोह लिया है। यह गाना हर किसी को काफी पसंद आ रहा है। इस गाने को लिखा है गीतकार रोहित पाठक ने, जिसे मधुर संगीत से सजाया है संगीतकार रौशन सिंह ने।
गौरतलब है कि अंकुश राजा ने अब तक जितने भी गाने गाये हैं, सभी गाने काफी हिट रहे हैं। उनके गाये हुए गानों को रिलीज होने का उनके फैंस को काफी इंतजार रहता है। उनके गानों को यूट्यूब पर मिलियन मिलियन व्यूज मिलने से यह पता चलता है कि वाकई अंकुश राजा की फैन फॉलोइंग की तादाद काफी बड़ी है। उनके चाहने वाले व श्रोताओं ने उनके हर एक गानों को सुपरहिट बनाया है। अंकुश राजा ने अपने फैंस, चाहने वालों तथा श्रोताओं को तहेदिल से धन्यवाद दिया है।
Exit mobile version