Banaras Times

अक्षय कुमार ने बदरीनाथ धाम के दर्शन किए – CMGTIMES

[ad_1]

बॉलीवुड फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार ने रविवार सुबह बदरीनाथ धाम के दर्शन किए और पूजा अर्चना की।अक्षय कुमार पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज सुबह बदरीनाथ धाम पहुंचे और वह हैलीपेड पर उतरने के बाद सीधे श्री बदरीनाथ मंदिर पहुंचे और भगवान बदरीविशाल के दर्शन किये तथा वेदपाठ -पूजा अर्चना की। श्री बदरीनाथ मंदिर परिसर में श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने फिल्म अभिनेता का हैलीपेड पर स्वागत किया और मंदिर में भगवान बदरीविशाल का प्रसाद, तुलसी माला भेंट की।

इस अवसर पर यात्रा मजिस्ट्रेट युक्ता मिश्रा, प्रभारी अधिकारी अनिल ध्यानी, धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल, मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान, थाना प्रभारी केसी भट्ट आदि मौजूद रहे।इससे पहले फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार 23 मई को केदारनाथ धाम दर्शन को पहुंचे थे। श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार ने मंदिर में दर्शन के पश्चात सिंह द्वार पर तीर्थयात्रियों का भी अभिवादन किया। अक्षय ने यात्रा व्यवस्थाओं की भी सराहना की और कहा देवभूमि उत्तराखण्ड आकर वह अविभूत हुए है।उल्लेखनीय है आज फिल्म अभिनेता श्री जागेश्वर शिव मंदिर अल्मोड़ा में दर्शन के पश्चात सीधे बदरीनाथ धाम पहुंचे।

बदरीनाथ के बाद जागेश्वर धाम पहुंचे अभिनेता अक्षय कुमार

बाॅलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार रविवार को उत्तराखंड के प्रसिद्ध जागेश्वर धाम पहुंचे और द्वादश ज्योतिर्लिंगों के दर्शन के साथ ही भगवान शिव की पूजा अर्चना की।मिली जानकारी के अनुसार अक्षय हेलीकाप्टर से सुबह सुबह सीधे अल्मोड़ा के गुरूड़ाबांज स्थित अस्थायी हैलीपैड पहुंचे। यहां से कार से जागेश्वर धाम आये। उनके आने की भनक लगते ही उनके प्रशंसक और भारी भीड़ जुट गयी। वहीं पहले से पुलिस बल मुस्तैद था। पुलिस भीड़ के बीच बमुश्किल श्री कुमार को मंदिर दर्शन के लिये ले गयी।

उन्होंने 12 ज्योर्तिलिंगों के दर्शन कियेे और महामृत्यंजय मंदिर में पूजा एवं अनुष्ठान किया। दो पंडितों ने पूजा संपन्न करायी।अक्षय कुमार के जागेश्वर आगमन को लेकर मंदिर प्रबंधन भी प्रसन्न दिखायी दिया। अक्षय कुमार जागेश्वर के प्राकृतिक सौंदर्य से काफी अभिभूत शेर आये। उनके प्रशंसक भी काफी खुश दिखायी दिये। इससे पहले अक्षय आज सुबह बदरीनाथ धाम के दर्शन किए और पूजा अर्चना की। वह पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बदरीनाथ धाम पहुंचे और वह हैलीपेड पर उतरने के बाद सीधे श्री बदरीनाथ मंदिर पहुंचे और भगवान बदरीविशाल के दर्शन किये तथा वेदपाठ -पूजा अर्चना की।

श्री बदरीनाथ मंदिर परिसर में श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने फिल्म अभिनेता का हैलीपेड पर स्वागत किया और मंदिर में भगवान बदरीविशाल का प्रसाद, तुलसी माला भेंट की। इस अवसर पर यात्रा मजिस्ट्रेट युक्ता मिश्रा, प्रभारी अधिकारी अनिल ध्यानी, धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल, मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान, थाना प्रभारी केसी भट्ट आदि मौजूद रहे।अक्षय कुछ दिन पूर्व चारधाम यात्रा पर आये थे। उन्होंने पवित्र केदारनाथ धाम के दर्शन किये।

तब भी भारी भीड़ और प्रशंसक जुट गये थे।श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि अक्षय ने मंदिर में दर्शन के पश्चात सिंह द्वार पर तीर्थयात्रियों का भी अभिवादन किया। अक्षय ने यात्रा व्यवस्थाओं की भी सराहना की और कहा देवभूमि उत्तराखण्ड आकर वह अविभूत हुए है।(वार्ता)

The post अक्षय कुमार ने बदरीनाथ धाम के दर्शन किए first appeared on CMGTIMES.

The post अक्षय कुमार ने बदरीनाथ धाम के दर्शन किए appeared first on CMGTIMES.

[ad_2]

Source link

Exit mobile version