Banaras Times

अभिनेत्री अनाया सिंह वृक्षारोपण के लिए लोगों को कर रही है जागरूक

ANAYA SINGH

ANAYA SINGH

वाराणसी| छोटे पर्दे की जानीमानी अभिनेत्री अनाया सिंह कोविड19 काल के विषम हालात में वाराणसी के सुसुवाही लंका स्थित अपने पैतृक शहर आयी हुयी है, जहां वो खुद तो वृक्षारोपण कर ही रही है साथ लोगों को पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षारोपण के लिए प्रेरित कर रही है।

‘‘मिस पूर्वान्चल 2019’’ की विनर रही माडल व एक्ट्रेस अनाया सिंह ने कहा कि प्रकृति ने सदैव हमें दिया है और मानव ने बेहिसाब इस का दोहन कर संतुलन को प्रभावित कर गम्भीर हालात पैदा कर दिया है। अभी भी समय कि हम इसको गम्भीरता से लेकर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में गतिशील हों। इस देश के लोग भी ईमानदारी से पहल करें तो एक बड़ा बदलाव आ सकता है। साथ ही उन्होने भविष्य की योजनाओं की जानकारी साझां करते हुए बताया कि इस शहर की मिट्टी से मुझे बहुत कुछ सिखाया व हासिल हुआ है। अब समय है कि अपने अनुभवों के द्वारा पूर्वान्चल की प्रतिभाओं का निखारा जाए। जिसके लिए डांस व माडलिंग के प्रशिक्षण संस्थान शुरू करने की योजना पर प्रयासरत है।

 

 

 

Exit mobile version