February 15, 2026

साँस

होगा फिर से नया उजाला
ये आज चलो मंथन कर लो
तुम आस बनो किसी साँस की आज
ये आज चलो तुम जतन कर लो
गुजरने दो इस काल ग्रास को
तुम रहो सुरक्षित ये मनन कर लो
जिंदगी बहुत अनमोल तुम्हारी
तुम ये दीपक ना बुझने दो
है ज़हर अभी कुछ हवा में भी
तुम साँस को युँ ना घुटने दो
होगा फिर से नया उजाला
ये आज चलो मंथन कर लो
तुम आस बनो किसी साँस की आज
ये आज चलो तुम जतन कर लो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *