Banaras Times

अशोका इंस्टीट्यूट की 2 छात्राओं ने टाप-5 में बनाया स्थान

वाराणसी। पहड़िया स्थित अशोका इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलाजी एण्ड मैनेजमेंट के वर्ष 2020 की वार्षिक परीक्षा में पूर्णिमा त्रिपाठी बीटेक (बायोटेक्नोलाजी) में द्वितीय स्थान तथा सिविल इंजी. ग्रुप की अर्चना मौर्या ने पाँचवां स्थान प्राप्त किया है। दोनों ही छात्राओं का विश्वविद्यालय की मेधा सूची में नाम का प्रकाशन होते ही बधाई सन्देशों का तांता लग गया। छात्राओं ने अपनी सफलता का श्रेय संस्थान के उच्च कोटि का अध्ययन प्रणाली एवं शिक्षकगणों को दिया है। उन्हों ने बताया कि सफलता पाने हेतु सच्चे मन और लगन के साथ पढ़ाई तथा माता-पिता सहित गुरूजनों के आर्शिवाद भी बेहद जरूरी है।

संस्थान के चेयरमैन ई. अंकित मौर्य एवं वाइस चेयरमैन अमित मौर्य ने दोनों छात्राओं पूर्णिमा त्रिपाठी (बायोटेक्नोलाजी) एवं अर्चना मौर्या (सिविल इंजी) को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इसके लिए उन्होंने संस्थान के अध्यापकगण का भी आभार प्रकट किया। उन्होंने संस्थान के अन्य छात्र- छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए भरोसा दिलाया कि वे भी अपनी मेहनत के बल पर मेडल पा सकते हैं। उसके लिए संस्थान उनका यथासम्भव पूरी तरह से सहयोग करेगा। इस विशेष उपलब्धि के लिए संस्थान की डाइरेक्टर डा. सारिका श्रीवास्तव, डाइरेक्टर फार्मेसी डा. ब्रिजेश सिंह, प्रो.एसके शर्मा, प्रो. सीपी मल, डीन एसएस कुशवाहा, रजिस्ट्रार ई. असीम देव एवं सभी विभागों के विभागाध्यक्ष डा. नवीनमणि उपाध्याय, डा. अश्वमेध मौर्य, डा. अजय भूषण प्रसाद, ई. राजीव यादव, ई. मनु कुमार सिंह, ई. सन्दीप मिश्रा, ई. अर्जुन कुमार, राजेन्द्र तिवारी, परीक्षा नियंत्रक प्रेमचन्द वर्मा द्वारा छात्राओं को बधाई दिया गया।

Exit mobile version